
भूपेश टांडिया
रायपुर 15 अक्टूबर 2021

राज्यपाल अनुसुईया उइके आज से तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगी। उइके दोपहर 02ः25 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से नियमित विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगी और दोपहर 03ः30 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगी। इसके पश्चात् वे शाम 4.00 बजे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात करेंगी।
शाम 5.30 बजे वे राजमहल परिसर स्थित माईं दंतेश्वरी का दर्शन और पूजन-अर्चना करेंगी। इसके पश्चात् भीतर रैनी के दिन संचालित होने वाले आठ चक्के के विजय रथ की परिक्रमा में शामिल होंगी।
उइके शनिवार 16 अक्टूबर को जगदलपुर के कुम्हड़ाकोट में होने वाले नुआखाई कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। वे रविवार को दोपहर 12.30 बजे एयर इंडिया के नियमित विमान से रायपुर के लिए रवाना होंगी।





