8 Mar 2026, Sun
Breaking

बड़ी सफलता : दुष्कर्म के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस विभाग को मिली बड़ी सफलता..चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आकेश्वर यादव

बलरामपुर 24 अक्टूबर 2021

बलरामपुर : जिले के शंकरगढ़ में कुछ दिन पुर्व एक युवती के साथ आरोपी सहित उसके अन्य साथियों ने सामुहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया था। दरअसल युवती विसर्जन कार्यक्रम देखने गई हुई थी उसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया था।

घटना घटित होने के बाद युवती ने अपने पिता को उसके साथ किए गए कृत्य के बारे में जानकारी दी जिसके पश्चात युवती के पिता के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था और रिपोर्ट के आधार पर चार आरोपियों को शंकरगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था।
लेकिन एक आरोपी संजय घटना को घटित कर फरार हो गया था शंकरगढ़ पुलिस ने आज बहुत हासिल की है। जैसे ही सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है तत्काल शंकरगढ़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहुंची और संजय नामक आरोपी को 124/21 धारा 376(घ) भा.द.वी. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को सलाखों के अंदर भेज दिया है। इस दौरान शंकरगढ़ थाना प्रभारी अमित गुप्ता सहित शंकरगढ़ पुलिस कि टिम विशेष रुप से सक्रिय रहे।

Share
पढ़ें   CM का सख्त निर्देश : समीक्षा बैठक में CM ने दिए कार्यवाही के सख्त निर्देश, CM का निर्देश - '..पटवारियों के खिलाफ रिश्वत की शिकायतें आ रही रही है, SDM जांच कर कार्यवाही करें, नहीं तो SDM पर होगी कार्यवाही..'

 

 

 

 

 

You Missed