12 Mar 2026, Thu
Breaking

CM का सख्त निर्देश : समीक्षा बैठक में CM ने दिए कार्यवाही के सख्त निर्देश, CM का निर्देश – ‘..पटवारियों के खिलाफ रिश्वत की शिकायतें आ रही रही है, SDM जांच कर कार्यवाही करें, नहीं तो SDM पर होगी कार्यवाही..’

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 19 जनवरी 2023

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा पहुंचे हैं, जहां आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तखतपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम खपरी में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली ।

इस बैठक में सीएम ने कहा कि सहकारी बैंक में पहली बार शिकायत आई कि 49 हज़ार ही निकाल पा रहे हैं एक दिन में, इस पर मुख्यमंत्री ने विसंगति दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेक ATM, NFT, RTGS के बारे में भी बताते हुए लिमिट को खत्म करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं होने की शिकायत आ रही है, जिसपर कैम्प लगाकर बनाने के निर्देश दिए हैं ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भैसाझार परियोजना के प्रभावितों के मुआवज़ा वितरण के लिए कैम्प लगाए और जल्द खत्म करें। अधिकारी ने बताया कि 40 प्रकरणों में विवाद है इसलिए लेट हो रहा है, इस पर मुख्यमंत्री ने जून तक निराकरण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विभाग में किसानों को उपकरण योजना आदि के संबंध में जानकारी नहीं मिल पा रही है। कृषि विभाग अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराएं।

सीएम में कहा कि पटवारी मुख्यालय में नहीं बैठते, अधिकारी जांच करें और पटवारी मुख्यालय में बैठना सुनिश्चित करें ।

सीएम ने इन दौरान कानून एवं व्यवस्था के संबंध में ली जानकारी । जिले में चाकूबाजी की घटनाओं पर लिया संज्ञान। चाकूबाज़ी पर लगाम लगाएं। गुंडा गर्दी करने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी करवाई करे ।

सीएम ने कहा कि ज़मीन विवाद एक कारण है तो राजस्व और पुलिस समन्वय कर गुंडागर्दी को रोके वरना दोनो विभागों और नगरीय प्रशासन के अधिकारियों पर होगी करवाई । सीएम ने कहा कि अतिक्रमण को रोके, राजस्व संबंधी विवादों को तत्काल सुलझाए इससे अपराध कम  होगा

पढ़ें   CG दो अलग - अलग खबर : राज्य का कोई भी विश्वविद्यालय या सरकारी कॉलेज नहीं बना पाया टॉप 100 में जगह........सरकार ने अभी तक खरीदा 100 करोड़ से अधिक का गोबर

सीएम को लो वोल्टेज के संबंध में अधिकारी ने बताया कि एक सौ 16 ट्रांसफर लगा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में बिजली की समस्या नहीं होगी, मुख्यमंत्री ने कृषि पम्प कनेक्शनों की जानकारी भी ली।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पोड़ी कला विंध्यसार खम्हरिया के स्कूलों में शिक्षक नहीं आते, जिला शिक्षा अधिकारी को औचक निरीक्षण कर समस्या दूर करने एवं अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत सचिवों से जुड़ी शिकायत सुनीता यादव, हर प्रसाद भास्कर ने की है, कलेक्टर को जाँच कर रिपोर्ट देने के निर्देश।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारियों के ख़िलाफ़ रिश्वत की शिकायत आ रही है, एसडीएम जाँच कर कार्रवाई करें, ऐसा नहीं होने पर एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed