11 Apr 2025, Fri 8:28:28 PM
Breaking

धनतेरस विशेष : धनतेरस में खरीददारी और पूजा का कौन सा समय है बढ़िया, क्या हो पूजन विधि?, पढ़ें इस रिपोर्ट में

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 नवंबर 2021

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आज धनतेरस है। यह तिथि इस वर्ष आज मंगलवार को पड़ रही है। व्यवसायी से लेकर आमलोग तक धनतेरस की तैयारी में महीनों से लगे हुए हैं। धनतेरस के लिए कोई बाजार सजा रहा है तो कोई घर। धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा रही है। यह खरीदारी शुभ मुहूर्त में ही होती है। वेदाचार्य के अनुसार इस वर्ष धनतेरस पर त्रिपुष्कर का अति शुभ योग बन रहा है। महाराज बताते हैं कि कुबेर और भगवान धन्वंतरी की आराधना के उपरांत शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी वर्ष भर के लिए शुभ फलदाई सिद्ध होता है।

 

वेदों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरी की उत्पत्ति हुई थी। धन्वंतरी आरोग्यता के देवता हैं। कुबेर की जहां धन और समृद्धि के लिए पूजा की जाती है, वहीं भगवान धन्वंतरी की पूजा इस दिन आरोग्यता की कमाना के लिए की जाती है।

धनतेरस पूजन के लिए शुभ समय

धनतेरस पूजन: शाम 5:25 से 6.00 बजे तक
प्रदोष काल में धनवंतरी पूजन : शाम 5.38 से 8.14 तक

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11.11 बजे से 11.56 बजे तक
अमृत मुहूर्त: दोपहर 11.33 बजे से 12.56 बजे तक
शुभ योग: दोपहर 2.20 बजे से 3.43 बजे तक
वृष लग्न: शाम 6.18 बजे से रात 8.14 बजे तक

Share
पढ़ें   CG में ED की बड़ी कार्रवाई ब्रेकिंग : IAS समीर विश्नोई समेत दो बड़े व्यापारियों को किया गिरफ्तार, थोड़ी देर में कोर्ट में होगी पेशी, ED की टीम मांग सकती है रिमांड

 

 

 

 

 

You Missed