8 Mar 2026, Sun

CG बिग ब्रेकिंग : नक्सलियों ने किया 5 ग्रामीणों का अपहरण, ग्रामीणों ने नक्सलियों से की मांग – ग्रामीणों को जल्द रिहा कर दो

प्रमोद मिश्रा

सुकमा,07 नवंबर 2021

छत्तीसगढ़ के सुकमा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है । जहां पांच ग्रामीणों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया है । जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम एक और शनिवार की शाम 4 ग्रामीणों को नक्सली ले गए थे ।  वहीं रविवार तक नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने एसपी से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है । ग्रामीणों का कहना है कि नक्सली ग्रामीणों को छोड़ दें ।

जिन ग्रामीणों का अपहरण किया गया हैं उनमें माड़वी नंदू,कवासी हिड़मा,कवासी देव, सोढ़ी गंगा और कवासी कोसा है । सभी ग्रामीण कोंटा थाना क्षेत्र के बंदा पंचायत स्थित बटेर गांव के रहने वाले है ।
एसपी सुनील कुमार ने बताया कि – ” अभी सूचना मिली हैं कि कुछ ग्रामीणों को नक्सली पकड़कर ले गए हैं, ये अपहरण भी हो सकेगा है, पूरी जानकारी ले रहे हैं… ।

 

Share
पढ़ें   भेंट मुलाकात - चंद्रपुर विधानसभा : मालखरौदा ब्लॉक के ग्राम मुक्ता में CM ने ग्रामीणों से किया संवाद, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी, CM बोले : "लोगों की आय में वृद्धि और सबकी समृद्धि हमारी सरकार का उद्देश्य"

 

 

 

 

 

You Missed