7 Mar 2026, Sat

यहां गुरुनानक जयंती पर होगा विशेष आयोजन..जयंती से पहले नगर कीर्तन की हुई शुरुआत , नगर विधायक ने अपने हाथों में थामा झाड़ू

भूपेश टांडिया

बिलासपुर/रायपुर 17 नवंबर 2021

 

गुरु नानकदेव का 552 वां प्रकाश पर्व 19 नवंबर को मनाया जा रहा है बिलासपुर में भी सिख समाज की ओर से विशेष आयोजन किए जाएंगे इससे पहले बुधवार से नगर कीर्तन की शुरुआत की गई है। पहले ही दिन शहर विधायक शैलेश पांडे ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सेवादारी करते हुए नगर कीर्तन जुलूस के आगे सड़क पर झाड़ू भी लगाई।

नगर कीर्तन की शुरुआत गोलपारा गुरुद्वारे से की गई। इसमें गुरु ग्रंथ साहब को लेकर सिख समाज गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी दयालबंद और गोंड़पारा के पदाधिकारी, महिलाएं, पुरुष व बच्चे बड़ी संख्या में शामिल रहे। नगर कीर्तन में विशेष आकर्षण बच्चों के करतब थे। वे लगातार गतका का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। गुरुवाणी का सस्वर गायन भी उन्होंने किया।

बड़े बुजुर्ग भी उनका उत्साहवर्धन करते रहे। रास्ते में विभिन्न संगठनों और संस्थाओं की ओर से नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। विशेष बात यह रही कि शहर विधायक शैलेष पांडेय अपने समर्थकों के साथ स्वागत को पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ स्वागत किया बल्कि अपने हाथों में झाड़ू भी थाम ली। दरअसल सिख समाज में सेवादारी को लेकर अनूठी परंपरा है।

नगर कीर्तन में भी यात्रा के दौरान सेवादार कतारबद्ध होकर झाड़ू लगाते हुए चल रहे थे। विधायक शैलेष भी उनकी कतार में शामिल हो गए और काफी दूर तक झाड़ू लगाकर नगर कीर्तन के रास्ते को साफ करते रहे। उनके पीछे रास्ते पर फूल भी बिछाया जा रहा था। नगर कीर्तन का यह दौर 19 नवंबर तक चलेगा फिर इसी दिन प्रकाश पर्व का आयोजन दयालबंद गुरुद्वारे में होगा।

पढ़ें   संविधान के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर 26 नवंबर को राजधानी में संविधान दिवस पदयात्रा का होगा आयोजन: मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीमण्डल के सहयोगी, विधायकगण और गणमान्य नागरिक होंगे शामिल

इस अवसर पर विशेष कीर्तन का आयोजन अलग-अलग शहरों और कमेटियों के रागी जत्थे की ओर से किया जाएगा। इसकी तैयारियों में सिख समाज के लोग व गुरुद्वारों की प्रबंध कमेटियों के पदाधिकारी और सदस्य जुटे हुए हैं।

Share