11 Mar 2026, Wed
Breaking

कैबिनेट फेरबदल : कैबिनेट विस्तार के बाद बोले CM अशोक गहलोत, कहा : ‘ओबीसी और अल्पसंख्यकों को प्रतिनिधित्व देने के लिए किया है कोशिश’

भूपेश टांडिया

कैबिनेट फेरबदल पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हमने नए मंत्रिमंडल में सभी समुदायों एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। हम विभिन्न बोर्डों और निगमों में विधायकों की अधिकतम संख्या को समायोजित करने या उन्हें संसद सचिव बनाने का प्रयास करेंगे। इस बार कैबिनेट में 15 नए चेहरों को जगह दी है और अब कैबिनेट में कुल 30 मंत्री हो गए हैं।

गहलोत ने कहा कि सरकार ने लोगों को संवेदनशील, पारदर्शी, जवाबदेह शासन दिया है। और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राज्य को विकास के पथ पर ले गई है। हमारे कार्यकाल के दौरान विभिन्न उपचुनावों और स्थानीय निकायों के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाकर लोगों ने हमारे शासन पर स्वीकृति की मुहर लगाई है। हम सभी को आने वाले समय में जनता के इस विश्वास को बनाए रखना है। इसके लिए काम को पूरी मेहनत और समर्पण के साथ जारी रखना होगा। उन्होंने ट्वीट कर ये पूरी जानकारी दी। राजस्थान कांग्रेस अध्यशक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को शपथ लेने वाले 15 विधायकों की लिस्ट शेयर की और कहा कि तीन मंत्रियों को कैबिनेट रैंक में प्रमोशन दिया गया है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई थी।

Share
पढ़ें   रायपुर : सिविल जज परीक्षा 3 सितंबर को, जिले में बने 6 एग्जाम सेंटर, जानें कैसी रहेगी व्यवस्था

 

 

 

 

 

You Missed