11 Mar 2026, Wed
Breaking

संविधान दिवस : गृह मंत्री के निवास कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक पठन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 नवम्बर 2021

संविधान दिवस के अवसर पर आज सवेरे 11 बजे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया। गृह मंत्री साहू ने अपने निवास कार्यालय में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर विशेष सहायक कैलाश वर्मा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  दिव्या वैष्णव, निज सहायक डी के साहू सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आज के ही दिन 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था।

Share
पढ़ें   राहुल की मोहब्बत की दुकान में उमर अब्दुल्ला जैसे अलगाववादी मानसिकता वाले ज्यादा, क्या अलगाववादियों के साथ है कांग्रेस - डिप्टी सीएम अरुण साव

 

 

 

 

 

You Missed