10 Mar 2026, Tue
Breaking

BREAKING : मंडी शुल्क में बेतहाशा हुई है वृद्धि… भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने प्रदेश सरकार पर लगाया है आरोपों की झड़ी

भूपेश टांडिया

रायपुर 7 दिसंबर 2021

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी ने आज प्रदेश सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी है।किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि जिस समय हमारी सरकार थी उस समय 2% हम किसानों से मंडी शुल्क ले रहे थे तो कांग्रेस प्रदर्शन किया करती थी, लेकिन अब मंडी शुल्क में भाई गुना वृद्धि कर दी गई है प्रदेश सरकार के द्वारा जबकि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस पार्टी के द्वारा घोषणापत्र में वादा किया गया था कि किसानों को मंडी शुल्क करेंगे और मंडियों में जो शुल्क लिया जाता है उस शुल्क को किसानों को दिए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने कही थी लेकिन उसका उल्टा हो रहा है और जिसकी भरपाई किसानों को ही करना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मंडी शुल्क में वृद्धि होने से धान के दामों में भी गिरावट आई है भारतीय जनता पार्टी की शासनकाल में जो दर था वही एमएसपी का दर आज भी चल रहा है जबकि यह ज्यादा दिन नहीं हुआ है 2018 में ही MSP की दर 1815 रुपये थी।

भारतीय जनता पार्टी की कार्यकाल में 2% यानी कि 31 रुपये मंडी शुल्क किसानों को देना पड़ता था लेकिन अब 67 रुपये देने पड़ रहा है। मंडी शुल्क में हुई वृद्धि को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने प्रदर्शन करने की भी बात कही है।

प्रेस वार्ता के दौरान संदीप शर्मा प्रदेश प्रभारी किसान मोर्चा ,पूनम चंद्राकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ,अनुराग अग्रवाल ,अजय साहू उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   बिलासपुर में मोबाइल मेडिकल यूनिट अब स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के समन्वय से संचालित, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भी किया जाएगा उपयोग

 

 

 

 

 

You Missed