13 Mar 2026, Fri
Breaking

सबसे ऊंचा भगवा ध्वज : कवर्धा में आज लहराएगा देश का सबसे ऊंचा भगवा ध्वज, 51 सौ महिलाएं होंगी कलश यात्रा में शामिल

भुपेश टांडिया

रायपुर 10 दिसंबर 2021

कवर्धा शहर के लोहारा नाका चौक में 3 अक्टूबर को हुए दो समुदायों के बीच झंडे विवाद के बाद अब देश भर में साधु-संत आज दिसंबर को कवर्धा पहुंच रहे हैं।

जिस स्थान में भगवा झंडे का अपमान किया गया था अब उसी जगह में प्रदेश का सबसे ऊंचा भगवा ध्वज फहराने की तैयारी की जा रही है।

इस धार्मिक आयोजन में प्रदेश के सनातनीयों को आमंत्रित किया गया है। और शहर के श्री राम जानकी मंदिर से 51 सौ महिलाओं के द्वारा लोहारा नाका चौक तक कलश यात्रा भी निकाली जाएगी एवं पीजी कॉलेज मैदान में विशाल धर्मसभा का भी आयोजन किया जाएगा। शंकराचार्य न्यास ट्रस्ट के प्रमुख चंद्र प्रकाश उपाध्याय और 25 आचार्य ब्राह्मणों के द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया है जहां विशाल धर्मसभा के लिए पंडाल बनाया जा रहा है।

जिस स्थान में भगवा ध्वज का अपमान किया गया था अब उसी जगह पर 108 फीट ऊंचे झंडे लगाए जाएंगे इस मौके पर अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज भी मौजूद रहेंगे महाराज कहां की 108 फीट ऊंचे झंडे लगाने का उद्देश्य कुछ दिन पहले कुछ लोगों के द्वारा भगवा ध्वज का अपमान किया गया था उसी को लेकर 108 फीट ऊंची भगवा ध्वज को लहराया जाएगा।

Share
पढ़ें   सुकमा में उप अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार : पुलिया निर्माण रिपोर्ट के लिए मांगे 30 हज़ार, एसीबी ने घर पर ही रंगे हाथों दबोचा

 

 

 

 

 

You Missed