12 Mar 2026, Thu
Breaking

मिस यूनिवर्स 2021 : हरनाज़ संधू बनी मिस दिवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021… फाइनल राउंड में 6 सुंदरियों को पछाड़ा

भूपेश टांडिया

मीडिया24 न्यूज़ डेस्क

मिस दिवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का रिजल्ट घोषित हो चुका है, चंडीगढ़ की 21 वर्षीय खूबसूरत बाला हरनाज संधू ने ये खिताब अपने नाम कर दिया है, अब वो मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता में देश का नेतृत्व करेंगी। आपको बता दें कि मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता इस साल दिसंबर में इजराइल के इलियट में आयोजित की जाएगी। पिछले साल मेक्सिको की एंड्रिया मेजा ने ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब अपने नाम किया था।

हरनाज सिंधू बनी मिस यूनिवर्स इंडिया 2021
फाइनल राउंड में 6 सुंदरियों ने क्वालिफाई किया था, जिसमें अंकिता सिंह, दिविता राय, हरनाज संधू, रितिका खतनानी, सोनल कुकरेजा और तारिणी कलिंगरायर के नाम शामिल थे लेकिन सबको पछाड़ते हुए हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया। 30 सितंबर को आयोजित एक भव्य समारोह में, बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने हरनाज संधू को ताज पहनाया।

Share
पढ़ें   CG कैबिनेट के बड़े फैसले: युवाओं, वंचित वर्गों और शहरी विकास को मिलेगी रफ्तार, राजधानी क्षेत्र के लिए बनेगा नया प्राधिकरण, पुराने वाहनों पर सख्ती और कानूनों में होंगे बड़े संशोधन, देखें सभी बड़े फैसले...

 

 

 

 

 

You Missed