12 Mar 2026, Thu
Breaking

अलविदा ‘रमेश’ : CM भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर किया विदा, शोक – संतप्त परिजनों को बढ़ाया ढांढस

प्रमोद मिश्रा

रायपुर,20 दिसम्बर 2021

सीएम भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के शैलेन्द्र नगर में पूर्व विधायक एवँ वरिष्ठ नेता वर्ल्यानी के पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी । उन्होंने वर्ल्यानी के पार्थिव देह को कंधा दिया और नंगे पैर ही प्रेम प्रकाश आश्रम तक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए ।

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ल्यानीे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उनसे हमेशा आर्थिक मामलों और योजनाओं को तैयार करने में सलाह मशविरा होता था। सीएम बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, महापौर ऐजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, श्री आर. पी. सिंह, जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिक जन उपस्थित थे ।

Share
पढ़ें   रायपुर संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में होगी जांच : पूर्व मंत्री शिव डहरिया और उनकी पत्नी पर लगा है अवैध कब्जे का आरोप, BJP विधायक ने उठाया था सदन में मामला, विभागीय मंत्री ने की थी जांच की घोषणा

 

 

 

 

 

You Missed