नगरीय निकाय चुनाव परिणाम : नगरीय निकायों में मिली कांग्रेस को एकतरफा जीत, पढ़िये कठिन सीटों पर भी कांग्रेस कैसे पड़ी बाकियों पर भारी?

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2021 बड़ी ख़बर रायपुर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 दिसंबर 2021

छत्तीसगढ़ के 2 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के चुनाव में कांग्रेस ने बंपर जीत दर्ज की है। इसमें बीरगांव नगर निगम, चरौदा नगर निगम और जामुल नगर पालिका को छोड़ सभी में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। बीरगांव में 40 वार्डों में से 19 में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते। यहां 2 सीट से बहुमत से कांग्रेस चूक गई। ऐसा ही चरौदा में है। 40 वार्डों में से 19 में कांग्रेस विजय हासिल की है। भिलाई और रिसाली नगर निगम में कांग्रेस ने एक तरफा जीत दर्ज की। कोरिया जिले की दोनों नगर पालिका सीट बैकुंठपुर और चरचा में भी कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। बैकुंठपुर की 20 में से 11 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हुआ तो चरचा की 15 में से 8 कांग्रेस को हासिल हुई।

 

 

राजनांदगांव के खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में भाजपा 10, कांग्रेस ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि एक वार्ड-4 में टाई हो गया था। दोनों प्रत्याशियों को 387-387 वोट मिले थे। इसके बाद दो बार रीकाउंटिंग कराई गई, लेकिन फिर भी नतीजा नहीं निकल सका। जब तीसरी बार काउंटिग हुई तो एक वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को जीता घोषित कर दिया गया।

इस पर भाजपाई भड़क गए। उन्होंने वहां रखी कुर्सियां तोड़ डाली और धरने पर बैठ गए हैं। आरोप है कि एसडीएम ने भाजपाइयों को बाहर निकाल, धोखाधड़ी कर कांग्रेस उम्मीदवार को जिताया है। वहीं बीरगांव में वार्ड 33 के निर्दलीय प्रत्याशी पुन्नी साहू को हार मिली है, इसका पता चलते ही पुन्नी साहू के पति बेहोश हो गए। उन्होंने धांधली का आरोप लगाया है।

जामुल नगर पालिका पर भाजपा ने 20 में से 10 वार्ड में जीत दर्ज की। जामुल नगर पालिका में BJP ने कब्जा किया है। यहां BJP ने 10, कांग्रेस ने 5, JCCJ ने 1 और निर्दलीय 4 वार्ड में अपनी जीत दर्ज कर चुके हैं। यहां जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है।

पढ़ें   अच्छी खबर : कल से बलौदाबाजार जिले में 500 बिस्तर कोविड अस्पताल की होगी शुरुआत, सिर्फ 20 दिनों में तैयार हुए कोविड अस्पताल में 120 ऑक्सीजन बेड की भी है उपलब्धता

यह रहा परिणाम

कांग्रेस ने जीतीं -211

बीजेपी ने जीतीं-92

अन्य ने जीतीं-52

कुल उम्मदीवार कितने थे-1393

कितने वार्डों में चुनाव था-385

कितने वार्डों में उपचुनाव था-15

परिणाम आना बाकी-02

दुर्ग जिले के चारों नगरीय निकाय और उतई वार्ड 5 में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। जामुल में BJP को बहुमत मिला है। यहां के 20 वार्डों में से 10 में भाजपा ने जीत दर्ज की है। जबकि 4 निर्दलीय और एक JCCJ के खाते में गई है। कांग्रेस को यहां 4 वार्ड में ही जीत से संतोष करना पड़ा है। भिलाई-चरोदा निगम में भी भाजपा का खाता खुल गया है। इसके बाद कांग्रेस ने नाराजगी जताते हुए रिकार्डिंग की मांग की है।

वहीं रिसाली नगर निगम में पहले राउंड की गिनती समाप्ति पर कांग्रेस और भाजपा 16-16 वार्ड में बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि 8 वार्ड में निर्दलीय आगे हैं। दूसरी ओर उतई नगर पंचायत उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चंद्राकर ने 16 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा को तीसरे और कांग्रेस को चौथे नंबर से संतोष करना पड़ा है।

रायगढ़ नगर निगम के दो वार्डों 25 और 9 में उपचुनाव हुए। वार्ड 25 से कांग्रेस की सपना सिदार और वार्ड 9 से कांग्रेस की ही रंजना कमल पटेल ने जीत दर्ज की। रायगढ़ की सारंगढ़ नगर पालिका के 15 वार्डों में से 12 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। वहीं तीन सीट पर अभी भी जद्दोजहद जारी है। बिलासपुर के इकलौते वार्ड तारबाहर में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के असलम शेख ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को 1 हजार 967 वोटों से हराया।
नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा उपचुनाव में वार्ड 14 में पहले चरण में भाजपा की मधु तरूण बाफना आगे चल रही हैं। उन्हें 265 मत मिले हैं। कांग्रेस की अनुजा जैन को 112 और निर्दलीय इदी चौहान को 8, निर्दलीय यामिनी मिश्रा को 49 मत मिले हैं। उपर्युक्त में से कोई नहीं को 1 मत मिला है।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ में नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने और इसकी संभावनाओं पर चर्चा

बीजापुर की भोपालपटनम नगर पंचायत में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पूरे 15 वार्डों में कांग्रेसी प्रत्याशी जीत गए हैं। सुकमा की कोंटा नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 14 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। सिर्फ वार्ड 5 पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। बेमेतरा की मारो नगर पंचायत के 15 में से 9 वार्डों में कांग्रेस, 5 में बीजेपी और 1 में निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है।

कांकेर के नरहरपुर जिला पंचायत के 11 वार्डों में कांग्रेस और 4 में भाजपा को जीत मिली। वार्ड 8 से कांग्रेस के वीरेंद्र जैन जीते हैं। जिले के भानुप्रतापपुर नगर पंचायत की एक सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस की शांति ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी को 4 मत से हराया है। शांति ठाकुर को 142 मत मिले तो वहीं भाजपा की कांति मरकाम को 138 मत। भानुप्रतापपुर में निर्दलीय प्रत्याशी चित्र रेखा मरकाम को मात्र एक वोट मिला।

बेमेतरा के मारो नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी सुधा तिवारी की 53 वोटों से जीत हुई है। बीजापुर की भैरमगढ़ नगर पंचायत में 10 कांग्रेस और 4 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। जबकि वार्ड नंबर 7 में रीकाउंटिंग कराई जा रही।

Share