धनेश्वर बंटी सिन्हा
धमतरी/मगरलोड, 23 दिसंबर 2021

धमतरी जिला के मगरलोड नगर पंचायत के 11 नंबर वार्ड में होने वाले उप चुनाव में भाजपा को कांग्रेस ने पटकनी दे दी है।
वही चुनावी मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी देवराज देवांगन को 101 वोट,तो कांग्रेस प्रत्यासी सुरेश साहू को 139 वोट मिले, कांग्रेस पार्टी ने 38 वोटों से जीत हासिल कर विजय पताका लहरा दिये है।
कांग्रेस प्रत्यासी सुरेश साहू ने चुनाव में जीत दर्ज कर अपनी अहमियत साबित की है। जैसे ही चुनाव का रिजल्ट आया कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ में बड़ी खुशी का माहौल बना हुआ है।





