7 Mar 2026, Sat

सहदेव को आया चोट : ‘बचपन का प्यार’ गाने से मशहूर हुए सहदेव को लगी चोट, भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए सहदेव

प्रमोद मिश्रा

सुकमा, 28 दिसंबर 2021

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। ‘बचपन का प्यार’  गाना गाकर इंटरनेट पर फेमस हो चुके वायरल बॉय सहदेव दिरदो के साथ मंगलवार को एक हादसा हो गया है।
दरअसल, सुकमा का ये सेलिब्रिटी बॉय सड़क एक्सीडेंट में घायल हो गया है। सहदेव को घायल अवस्था में सुकमा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका हालचाल जानने कलेक्टर विनीत नंदनवार और एसपी सुनील शर्मा अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए।

दोनों अफसरों ने डॉक्टरों से चर्चा की। वहीं एसपी के निर्देश पर एएसपी ओम चंदेल ने जगदलपुर में न्यूरोलॉजिस्ट से चर्चा के बाद सहदेव को जगदलपुर रेफर करने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि सहदेव दिरदो को सिर में गंभीर चोटें आई है। डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

इधर, कोन्टा विधायक और प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा को जैसे ही इस हादसे की जानकारी मिली उन्होंने फौरन सुकमा फोन कर सहदेव दिरदो का हालचाल जाना और सहदेव को बेहतर इलाज के लिए तत्काल रेफर करने डॉक्टरों को निर्देशित किया।

Share
पढ़ें   राजिम कुंभ कल्प को लेकर CM ने की समीक्षा बैठक : अधिकारियों को दिए जरूरी निदेश, CM बोले :"छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा राजिम कुंभ कल्प"