8 Mar 2026, Sun
Breaking

हादसा : दो बाइक में जबरदस्त भिड़त तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल, कुसमी एसडीओपी रितेश चौधरी के मार्गदर्शन में तीनों को एंबुलेंस के जरिए भेजा गया हॉस्पिटल

आकेश्वर यादव
बलरामपुर, 3दिसम्बर 2022

बलरामपुर: जिले के चांदो अंतर्गत ग्राम नावाडीह कला में छापर टोलीली मोड़ के पास दो बाइक में आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गया। जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं एक का नाम विनय तिर्की करौंधा का निवासी है उसके साथ जामटोली कुसमी की लड़की साथ में थी जो कि सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि दोनों रोजगार कार्यालय बलरामपुर पंजीयन करवाने गए थे और आते वक्त रास्ते में अचानक एक्सीडेंट हो गया वही दो लोग बेहोश हैं जिसमें एक का पैर टूट गया है जिसका स्थाई पता नहीं चल पाई है। दरअसल बता दे की कुसमी एसडीओपी रितेश चौधरी रास्ते से गुजर रहे थे तत्काल उनके मार्गदर्शन में चांदो थाना एसआई टिकेश्वर यादव एवं राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर किया गया है।

Share
पढ़ें   रायपुर में बड़ा रेल हादसा टला : चुनाभट्टी के पास बिलासपुर से आ रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, RPF और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच जारी

 

 

 

 

 

You Missed