11 Mar 2026, Wed
Breaking

कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा : इस क्षेत्र में हुआ कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा…लगातार मिल रहे नए मरीज

शैलेश राजपूत

तिल्दा नेवरा 4 जनवरी 2022

छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना के आंकड़े में लगातार इजाफा हो रहा है । इसी आंकड़ों में रायपुर जिला के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र भी समाहित है। मिली जानकारी के अनुसार लगातार दो दिनों से तिल्दा-नेवरा क्षेत्र से कोरोना मरीजों की पुष्टि किया जा रहा है । इस मामले को लेकर चिकित्सा विभाग भी गंभीर नजर आ रहे हैं । तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के बी.एम.ओ डॉ.आशीष सिन्हा ने कोरोना मरीजों की पुष्टि करते हुए बताया कि विगत दो दिनों से क्षेत्र में कोरोना मरीजों की मामले सामने आ रहे हैं । डाक्टर सिन्हा ने मरीजों की पुष्टि करते हुए बताया कि तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के बैकुंठ में एक दिन पूर्व तीन कोरोना पाज़िटिव मरीज की पुष्टी किया गया था ,वहीं बिते दिन सोमवार को तिल्दा-नेवरा नगर के सिंधी केम्प ,सिंधी पंचायत भवन के आसपास चार कोरोना पाज़िटिव मरीजों की पुष्टि किया गया है।इस मामले में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के बी .एम.ओ आशिष सिन्हा ने आम लोगों से सतर्कता बरतने का अपील किया है ,वहीं निजी चिकित्सालयों को चिन्हांकित मरीजों की जानकारी चिकित्सा विभाग को देने को आदेशित किया है ।

Share
पढ़ें   रायपुर में स्वतंत्रता दिवस पर वीर जवानों का सम्मान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में 35 अधिकारियों और जवानों को पुलिस वीरता, राष्ट्रपति पुलिस, सराहनीय सेवा, सुधार सेवा, गृह रक्षक और राज्य स्तरीय पदकों से अलंकृत किया

 

 

 

 

 

You Missed