16 Jun 2025, Mon 7:53:08 PM
Breaking

CG में बदलेगा मौसम का मिजाज : प्रदेश में 9 जनवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 जनवरी 2022

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 जनवरी को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान है। यह राजस्थान के ऊपर शुक्रवार को बन रहे चक्रीय चक्रवाती घेरे की वजह से हाेगा।

प्रदेश में हवा की दिशा बदल गई है। संभावना जताई जा रही है, 9 जनवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बरसात होगी। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 जनवरी को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर, ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बन रहा है। इस घेरे के पूर्व दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह से हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है।

न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना बन रही है। 9 जनवरी से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा अथवा गरज-चमक के साथ छीेंटे पड़ने की संभावना बन रही है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी संभावित है।

दिसम्बर के आखिर में भारी नुकसान कर गई बरसात

दिसम्बर 2021 के आखिर में हुई छत्तीसगढ़ में अधिकतर जिले में मध्यम से भारी स्तर की बरसात हुई। रायपुर में तो बरसात ने रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। यहां शाम से सुबह 8.30 बजे तक ही 66 मिमी बरसात हो गई। दूसरे जिलों में भी काफी बरसात हुई।

ओलावृष्टि से सड़कें और खेत-मकान पूरी तरह पट गए। भारी बरसात और ओलावृष्टि की वजह से किसानों को नुकसान हुआ। सरकारी धान खरीदी केंद्रों में खुले में रखा धान भी बरसात की वजह से भीग गया।

Share
पढ़ें   सरकारी स्कूलो की जर्ज़र हालात पर जनहित याचिका : हाईकोर्ट नें शासन से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, राज्य सरकार नें माँगा दो सप्ताह का समय

 

 

 

 

 

You Missed