8 Mar 2026, Sun

सीएम भूपेश बघेल को श्री पण्डोखर सरकार दिव्य दरबार में शामिल होने का मिला आमंत्रण, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने की मुलाकात

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 17 फरवरी 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के नेतृत्व में भीमा कोटेश्वर महादेव समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें श्री पण्डोखर सरकार दिव्य दरबार कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया।  मनोज मंडावी ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्री पण्डोखर सरकार के आध्यात्मिक प्रवचन का कार्यक्रम भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित संबलपुर में 22 से 24 फरवरी और धमतरी जिले के कोटाभर्री (नगरी) में 25 से 27 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री पण्डोखर सरकार दिव्य दरबार कार्यक्रम में आमंत्रण हेतु प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के सदस्य विनोद तिवारी, त्रिलेश नायता, हरीश मालू, भावेश पारिख आदि उपस्थित थेे।

Share
पढ़ें   CM कल दुर्ग जिले में : दुर्ग जिले को देंगे करोड़ो रूपये के विकास कार्यों की सैगात, ठकुराइनटोला में लक्ष्मण झूले का CM करेंगे भूमिपूजन

 

 

 

 

 

You Missed