8 Mar 2026, Sun

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से धरमजयगढ़ क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं से जन प्रतिनिधियों ने कराया अवगत

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 17 फरवरी 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया के नेतृत्व में धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धरमजयगढ़ क्षेत्र में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत-चंद्रशेखरपुर जिला बाई, सरपंच ग्राम पंचायत- बोजिया मानमती, जनपद पंचायत-छाल के सदस्य संतराम खूंटे, सरपंच ग्राम पंचायत-ओंगना रामदयाल, सरपंच ग्राम पंचायत-बरतापाली नोहर साय राठिया, कीर्ति राठिया आदि उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   CG में 15 अक्टूबर तक रेत खदाने रहेगी बंद : मानसून के चलते रेत खदानों से उत्खनन नहीं, खनन करने पर होगी कार्रवाई

 

 

 

 

 

You Missed