11 Mar 2026, Wed
Breaking

धर्म संसद के दौरान ‘संत कालीचरण’ पर प्रदेश सरकार द्वारा अपराध दर्ज करने पर आयोजक नीलकंठ त्रिपाठी ने जताया आपत्ति…CM बघेल को कही यह बात

भूपेश टांडिया

रायपुर 8 जनवरी 2022

धर्म संसद 2021 छत्तीसगढ़ के आयोजक एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता नीलकंठ त्रिपाठी ने ट्वीट कर कालीचरण महाराज पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने को लेकर सीएम भूपेश बघेल से आपत्ति जताई।

उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शासन द्वारा काली पुत्र कालीचरण महाराज के ऊपर राजद्रोह की धारा लगाना सत्ता और कानून का दुरुपयोग है उन्हें तुरंत रिहा किया जाए यह वही प्रदेश है जहां प्रभु श्री राम को गाली दी जाती है यह वही प्रदेश है जहां से ब्राह्मण बनिया ठाकुर को भगाने की बात होती है तब उनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं होती है।

आपको बता दें कि बीते दिनों पूर्व राजधानी रायपुर के रावण भाटा मैदान में आयोजित धर्म संसद के कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न जगहों से समस्त साधु संत महात्मा यहा एकत्रित हुए थे कार्यक्रम का उद्देश्य एवं समस्त साधु संत महात्माओं को एक मंच पर एकत्रित करने का उद्देश्य सनातन धर्म में जो विभिन्न जातियों में लोग बँट गए हैं विभिन्न समाजों में एवं समूह में बँट गए हैं उन्हें एकत्रित कर एक करना था

उसी दौरान वहां कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए संत कालीचरण महाराज के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए कहे गए अपशब्दो को लेकर बवाल की स्थिति उत्पन्न हो गई है वहीं कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद संत कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया गया और उन पर राजद्रोह की धाराएं भी लगा दी गई वहीं विभिन्न हिंदू संगठनों ने सरकार का विरोध भी किया और कालीचरण के समर्थन में जमकर धरना प्रदर्शन कर सरकार से कालीचरण महाराज को रिहा करने की मांग किया है।

पढ़ें   मतगणना तिथि 03 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित

वही धर्म संसद के आयोजक एवं कुछ दिनों पूर्व ही अपने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता पद से इस्तीफा दिए नीलकंठ त्रिपाठी ने भी कालीचरण महाराज पर राजद्रोह का मामला दर्ज करने को लेकर भूपेश सरकार पर निशाना साधा है नीलकंठ त्रिपाठी ने कहा कि भूपेश सरकार संत कालीचरण महाराज के ऊपर राजद्रोह की धारा लगा कर सत्ता और कानून का दुरुपयोग कर रही है उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।

नीलकंठ त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता द्वारा पूर्व से दिए जा रहे हिंदू देवी देवताओं एवं भगवान श्री राम को गाली और ब्राह्मणों बनियो और ठाकुरों को प्रदेश से भगाने की बात करने पर भी इशारों ही इशारों में तंज कसा उन्होंने कहा कि यह प्रदेश वही है जहां प्रभु श्री राम को गालियां दी जाती है और यही वह प्रदेश है जहां से ब्राह्मणों बनियों और ठाकुरों को भगाने की बातें खुलेआम की जाती है।

आगे उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर सरकार मौन क्यों है जो प्रभु राम को गालियां देते हैं जो ब्राह्मणों को प्रदेश से भगाने की बात करते हैं सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों के खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।

Share

 

 

 

 

 

You Missed