12 Mar 2026, Thu
Breaking

FRAOUD : अपराध का अजीबो – गरीब मामला, आटा गूंथने के नाम पर 90 हज़ार रुपये की ठगी… जानिए क्या है पूरा मामला

भूपेश टांडिया

रायपुर 10 जनवरी 2022

यूं तो देश और प्रदेश में अपराध के कई मामले आपने देखे और सुने होंगे। कुछ इसी प्रकार लोगों के मन को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है।

राजधानी रायपुर में अजीबो – गरीब घटना हो रही है ऐसा ही एक घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप चौक जायेंगे दरअसल रायपुर के कोतवाली थाने में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें एक अज्ञात महिला ने साजिश के तहत 90 हज़ार और जेवरात की ठगी की है।

 

अज्ञात आरोपी महिला ने आटा गूथ कर विपत्ति दूर करने के नाम से यह ठगी की है। महिला द्वारा कहा गया कि आटा गूथ कर एक डिब्बे में डाल दो और इस डिब्बे को 11 दिन तक ना खोलना अगर 11 दिन से पहले डिब्बे को खोलोगी तो तुम्हारे बेटे की मौत हो जाएगी।

मामले के बाद फिलहाल प्रार्थिया द्वारा अज्ञात महिला के द्वारा राजधानी के सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराया गया है।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से नई दिल्ली में महत्वपूर्ण मुलाक़ात

 

 

 

 

 

You Missed