9 Mar 2026, Mon
Breaking

आंदोलन की तैयारी : धर्म संसद के आयोजक नीलकंठ त्रिपाठी आये ‘संत कालीचरण’ के समर्थन में..जल्द ही बड़ी आंदोलन करने की कही बात

भूपेश टांडिया

रायपुर 15 जनवरी 2022

रायपुर। धर्म संसद 2021 छत्तीसगढ़ के आयोजक एवं श्री नीलकण्ठ सेवा संस्थान के संस्थापक पंडित नीलकण्ठ त्रिपाठी जल्दी ही संतों के समर्थन में आंदोलन की घोषणा कर सकते है।
पंडित नीलकण्ठ त्रिपाठी ने बताया कि कालीचरण महाराज ने धर्म संसद के मंच से महात्मा गाँधी के बारे में जो कहा वो निंदनीय था उसका आयोजन समिति ने खंडन भी किया। परंतु उनके ऊपर राष्ट्र द्रोह की धारा लगाना कहा तक उचित है। इससे संत समाज और सनातन धर्म का अपमान है। हमने पूर्व में भी माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया था कि कालीचरण महाराज के ऊपर राष्ट्र द्रोह की धारा को हटाकर रिहा किया जाए। जब भगवान राम को इसी प्रदेश में भरी सभा मे गाली दीया जाता है तब देश द्रोह की धाराएं क्यो नही लगती तब क्यो शासन प्रशासन मौन हो जाता है।
यदि सरकार काली चरण जी के ऊपर से राष्ट्र द्रोह की धारा नही हटाती और उनको रिहा नही करती तो संतो के साथ सड़क में उतरेंगे नीलकण्ठ त्रिपाठी।

Share
पढ़ें   खाने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर : कोर्टयार्ड बाय मैरियट में 10 दिवसीय पंजाबी फूड फेस्टिवल का आयोजन, शुक्रवार से होगी फ़ूड फेस्टिवल की शुरुआत,पढ़ें क्या है खास इस बार?

 

 

 

 

 

You Missed