12 Mar 2026, Thu
Breaking

CG में एक हाथी की मौत : करंट लगने से गई हाथी की जान, वन विभाग जुटा जांच में

प्रमोद मिश्रा

सूरजपुर, 19 जनवरी 2022

छत्तीसगढ़ में लगातार हाथियों की मौत की खबर सामने आती रहती है । मानव और हाथियों के बीच द्वंद काफी लंबे समय से देखने को मिल रहा है । सरगुजा के सूरजपुर में फिर एक नर हाथी की मौत हुई है । मौत की वजह करंट लगने से बताई जा रही है ।

जानकारी के मुताबिक हाथी बिजली तार की चपेट में आ गया। हाथी की मौत की ये वारदात प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के दरहोरा गांव की है। हादसे के तुंरत बाद गांव के लोगों ने इस बात की सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुची डीएफओ समेत वन अमला मामले की जांच कर रहे हैं।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय आरंग विधानसभा में करेंगे कन्या छात्रावास का लोकार्पण...BJP प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन पहुंचेंगे रायपुर...

 

 

 

 

 

You Missed