8 Mar 2026, Sun

CG पूर्व मंत्री का वीडियो वायरल : दुकानदार पूर्व श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े को बोला : “हमें जीने का हक नहीं है क्या..?”, पूर्व मंत्री बोले : “नहीं हैं……सुबह-शाम लात मारूंगा…”, बगल में पुलिस भी मौजूद, देखें वीडियो

प्रमोद मिश्रा

कोरिया, 2के जनवरी 2022

छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ में श्रम मंत्री का पदभार संभाल चुके भैयालाल राजवाड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है । इस वीडियो में पूर्व श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े एक दुकानदार से गाली-गलौच करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में पूर्व मंत्री दुकानदार से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी भी दे रहे हैं कि बिहार से आए हो बिहार भाग जाओ, मेरे रहते तुम यहां नहीं रह पाओगे, सुबह-शाम लात मारूंगा।

इस पूरे मामले के दौरान वहां पुलिस भी नजर आ रही है। घटना बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। जहां दुकानदार ने मंत्री के लोगों को उधार देने से मना किया तो राजवाड़े के भतीजे ने उनको फोन कर बुलाया। जिसके बाद वो दुकानदार को यहां से बिहार भाग जाने की धमकी देते हुए गाली गलौच कर रहे हैं।

 

2018 में जनता ने नकारा

2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्व श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े को 48885 वोटों से कांग्रेस की अम्बिका सिंह देव ने हरा दिया था ।

Share
पढ़ें   CG के तीरंदाज बनाएंगे ओलिंपिक में इतिहास : जशपुर के सन्ना पंडरापाठ में 20.53 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक आर्चरी सेंटर, एनटीपीसी और जिला प्रशासन ने किया एग्रीमेंट, युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका

 

 

 

 

 

You Missed