12 Mar 2026, Thu
Breaking

खबर खास : श्री दानी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर में कल निःशुल्क टीकाकरण शिविर का होगा आयोजन, फ्रंट लाइन वर्कर के साथ 60 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजन और स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को मुफ्त में लगेगा कोरोना का बूस्टर डोज

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 जनवरी 2022

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौजूद श्री दानी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर में कल 25 जनवरी को निःशुल्क कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया है । इस शिविर में फ्रंट लाइन वर्कर, स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारी, जिनकी उम्र 60 से अधिक उनको निःशुल्क रूप से कोरोना का बूस्टर डोज लगाया जाएगा । श्री दानी केयर के MD डॉ.राज मनहरे ने बताया कि हमारा प्रयास हैं कि फ्रंट लाइन वर्कर के साथ बुजुर्गों और स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को फ्री में कोरोना का बूस्टर डोज उपलब्ध हों इसलिए कल 25 जनवरी को श्री दानी केयर हॉस्पिटल में सुबह 11 से लेकर शाम 05 बजे तक शिविर लगाया गया है । डॉ राज मनहरे ने जानकारी देते बताया कि अग्रिम पंजीयन के लिए फ़ोन नंबर- 0771 2990380 पर फ़ोन कर अपना पंजीयन करा सकते हैं ।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय बेमेतरा और जशपुर जिले के प्रवास पर...DEPUTY CM अरुण साव रहेंगे दुर्ग और राजनांदगांव जिले के दौरे पर...कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस भवन में संगोष्ठी का आयोजन...UPSC की तैयारी के लिए प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

You Missed