8 Mar 2026, Sun

गणतंत्र दिवस : गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां अभाविप ने विभिन्न जगहों पर किया ‘भारत माता’ की तैलचित्र का पूजा – अर्चना…शान से फहराया तिरंगा

आकेश्वर यादव
बलरामपुर, 26जनवरी 2022

बलरामपुर :अखिल भारतीय विद्यार्थी रामानुजगंज इकाई के द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर भारत माता आरती का आयोजन किया गया नगर मंत्री मनोज प्रजापति ने बताया कि जैसा कि सभी को ज्ञात है आजादी से पूर्व भारत एक संपूर्ण अखंड राष्ट्र हुआ करता था भारत को अखंड बनाने के लिए एक संकल्प लेकर चल रहे हैं।

एबीवीपी के कार्यकर्ता आज छोटे से जगह रामानुजगंज की युवा पीढ़ी जिन्होंने यह संकल्प लिया है कि भारत को अखंड बनाने में एक गिलहरी प्रयास हमारा भी हो नगर सह मंत्री उमेश कुशवाहा ने बताया कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत माता आरती के साथ सेल्फी विथ तिरंगा का भी कार्यक्रम किया गया जिसमें अपने तिरंगे के साथ सेल्फी लिया गया। साथ ही आरागही और नवापारा में भी आरती का आयोजन किया इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से एबीवीपी के कोश प्रमुख चिंतन कुशवाहा तकनीकी प्रमुख विकास प्रजापति और अक्षय कुशवाहा की अहम भूमिका रही जिसमें दीपेंद्र कुशवाहा, शिवा सिंह सहित अन्य ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
पढ़ें   Madhyapradrsh: मॉनसून सत्र में अनुपूरक बजट पेश करेगी शिवराज सरकार, जानें कब से शुरू हो रहा है विधानसभा सत्र

 

 

 

 

 

You Missed