9 Mar 2026, Mon
Breaking

Madhyapradrsh: मॉनसून सत्र में अनुपूरक बजट पेश करेगी शिवराज सरकार, जानें कब से शुरू हो रहा है विधानसभा सत्र

प्रमोद मिश्रा, 05 जुलाई 2023

मध्य प्रदेश विधानभा का मॉनसून सत्र (MP Assembly Monsoon Session) 10 जुलाई से शुरू हो रहा है. प्रदेश में इस साल चुनाव हैं, ऐसे में यह सत्र विधानसभा का अंतिम सत्र रहेगा. इस सत्र में शिवराज सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट पेश करने वाली है. इस संबंध में तैयारियों को लेकर CM शिवराज सिंह चौहान आज यानी बुधवार को मीटिंग करने वाले हैं.आज रात होगी मीटिंगमध्य प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में पेश होने वाले अनुपूरक बजट के संबंध में आज रात 8 बजे सीएम हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों से चर्चा करेंगे. इसके अलावा अनुपूरक बजट में महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए अतिरिक्त प्रावधान पर भी चर्चा होगी. माना जा रहा है कि सरकार करीब 25 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश कर सकती है, जिसमें लाडली बहना योजना, किसान ब्याज माफी, विद्यार्थियों के लिए ई-स्कूटी आदि कई योजनाओं के लिए अतिरिक्त प्रविधान किए जाएंगे. 10 जुलाई से शुरू हो रहा है सत्रमध्य प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र 10 जुलाई से शुरू होने वाला है. ये सत्र 14 जुलाई तक चलेगा. इसकी तैयारियां करीब-करीब पूरी हो गई हैं. मॉनसून सत्र में अनुपूरक बजट के साथ करीब 12 विधेयक भी पेश होंगे.

Share
पढ़ें   हमारी भी सुन लो सरकार : बलौदाबाजार जिले के मजदूरों को पुणे में बनाया गया बंधक, मजदूरों के परिजन बोले : "सुबह से लेकर शाम तक काम करवाते...पैसा मांगों तो मारपीट करते...घर आने नहीं देते...घर आने के एवज में 05 लाख की कर रहे डिमांड"

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed