12 Mar 2026, Thu
Breaking

साहू समाज के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी को गृहमंत्री साहू ने दी अंतिम विदाई, गृहमंत्री बोले : “उनका जाना पूरे समाज और हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर,2022

छत्तीसगढ़ साहू समाज के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी जी का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गुरूर जिला बालोद जा कर श्री हिरवानी जी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर उन्हें विदाई दी। श्री हिरवानी जी की मृत्यु पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए गृहमंत्री साहू ने कहा कि हिरवानी जी ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हमेशा साहू समाज के उत्थान और प्रगति के लिए काम किया है। उनका आकस्मिक जाना पूरे साहू समाज और हम सभी के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। साहू ने दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं शोकाकुल परिवार जनों का ढांढस बंधाया।

Share
पढ़ें   CG के नए राज्यपाल आज आएंगे : CM भूपेश बघेल करेंगे एयरपोर्ट में स्वागत, कल लेंगे शपथ, बड़ा सवाल - क्या आरक्षण के मामले का होगा निराकरण?

 

 

 

 

 

You Missed