8 Mar 2026, Sun
Breaking

BREAKING : छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़…अब तक एक नक्सली का शव हुआ बरामद…मुठभेड़ जारी

शाहनवाज खान, सुकमा/ रायपुर | 30 जनवरी, 2022

 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतलनार क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक रोड ओपनिंग पार्टी में तैनात जवानों और माओवादियों के बीच अभी भी एनकाउंटर जारी है।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बल के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। जिसका शव भी बरामद हुआ है, वहीं संभावना जताई जा रही है कि इस एनकाउंटर में कई नक्सलियों को मार गिराया गया है।

सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवानों द्वारा कई नक्सलियों को मार गिराने में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली हौ। एनकाउंटर चिंतलनार के तीमापुरम क्षेत्र में लगातार जारी है।

Share
पढ़ें   राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में मुख्यमंत्री ने कहा - आज का दिन मेरे लिए गौरव का दिन, जशपुर में दिव्यांग आदर्श आवासीय विद्यालय तथा ग्राम बगिया और बंदरचुआ के स्कूल को आदर्श विद्यालय बनाने की घोषणा की

 

 

 

 

 

You Missed