CG 10वीं और 12वीं परीक्षा ब्रेकिंग : सिलेबस में 30 प्रतिशत कटौती के साथ ली जाएगी मुख्य परीक्षा, असाइनमेंट जमा नहीं होने पर नहीं दे पाएंगे परीक्षा

Education Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर रायपुर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 30 जनवरी 2022

छत्तीसगढ़ में 2 मार्च से 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू होने जा रही है। इस बार परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को दो असाइनमेंट जमा करना जरूरी होगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के लिए 6 असाइनमेंट जारी किये हैं। जिनमें से 2 पूरा करके जमा करना अनिवार्य किया गया है। वहीं इस बार भी सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती के साथ मुख्य परीक्षा ली जाएगी।

 

 

 

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस साल प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन लेने का फैसला लिया है और टाइम टेबल भी दिसंबर में ही जारी कर दिये हैं। अगर कोरोना संक्रमण की दर कम होती है और हालात ठीक रहते हैं तब परीक्षा ऑफलाइन ही ली जाएगी। लेकिन संक्रमण के मद्देनजर माशिमं ने छात्रों से असाइनमेंट जमा करना जरूरी कर दिया।

 

हालांकि इस बार मुख्य परीक्षा में असाइनमेंट के अंक जुड़ेंगे या नहीं इस पर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को दो असाइनमेंट जमा करने ही होंगे। माशिमं के सचिव व्हीके गोयल ने कहा कि अगर कोई छात्र असाइमेंट जमा नहीं करता तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।

सीजी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2022 डेटशीट
विषय नाम परीक्षा तिथियां
प्रथम भाषा 3 मार्च 2021
द्वितीय भाषा 5 मार्च 2021
सामाजिक विज्ञान 8 मार्च 2021
विज्ञान 10 मार्च 2021
गणित 15 मार्च 2021
तीसरी भाषा 21 मार्च 2021
संगीत, ड्राइंग और पेंटिंग 23 मार्च 2021

 

सीजी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2022 डेटशीट
विषय का नाम परीक्षा की तिथि
प्रथम भाषा 2 मार्च 2021
द्वितीय भाषा 4 मार्च 2021
गणित 7 मार्च 2021
इतिहास/अर्थशास्त्र 9 मार्च 2021
जीव विज्ञान/औद्योगिक संगठन 11 मार्च 2021
वाणिज्य गणित 14 मार्च 2021
भूगोल 16 मार्च 2021
खुदरा विपणन प्रबंधन 22 मार्च 2021
राजनीति विज्ञान 24 मार्च 2021
समाज शास्त्र 25 मार्च 2021
संस्कृत 26 मार्च 2021
कंप्यूटर अनुप्रयोग 29 मार्च 2021
तीसरी भाषा 30 मार्च 2021
Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय की अभिनव पहल : शासकीय स्कूलों में शुरू हुई पालक-शिक्षक बैठक, तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम के उपरांत पालक शिक्षक बैठकों का होगा आयोजन