8 Mar 2026, Sun

CM भूपेश ने की बड़ी घोषणा : ​​​​​​ सीएम भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके अमूल्य योगदान को किया याद, सीएम ने अमर शहीदों के बलिदान को किया नमन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 29 जनवरी 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी ‘शहीद दिवस‘ के अवसर पर उन्हें नमन किया है। सीएम बघेल ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए बघेल ने कहा कि गांधी जी ने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर डटे रहकर किस तरह बड़ा लक्ष्य हासिल किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू ने भारतीय समाज की बुनियाद को समझा और अंतिम व्यक्ति तक चिंता की। राज्य सरकार भी गांधी जी के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए काम कर रही है। सशक्त इरादों के साथ आगे बढ़ने के लिए बापू के विचार मूल्य हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे।

Share
पढ़ें   BJP नेता के आत्महत्या मामले में कांग्रेस ने बनाई जाँच समिति : पार्टी ने 6 सदस्यीय जांच समिति का किया गठन; विधायक द्वारिकाधीश यादव को बनाया गया है संयोजक, पढ़े पूरी ख़बर...

 

 

 

 

 

You Missed