यात्रीगण कृपया ध्यान दें : 6 से 9 फरवरी तक इस लाइन में चलने वाली ट्रेनें हो गयी है रद्द..रेलवे ने बताया है यह प्रमुख वजह

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर बिलासपुर रायपुर
फ़ाइल फ़ोटो

भूपेश टांडिया

रायपुर 04 फरवरी, 2022

 

 

 

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रूपोंद-झलवारा सेक्शन में तीसरीलाइन कनेक्टीविटी का कार्य में नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एन आई) कार्य 06 फरवरी 2022 से 09 फरवरी 2022 तक 04 दिन एवं इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य 10 फरवरी 2022 से 13 फरवरी 2022 तक 04 दिन किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी।

रद्द होने वाली गाडियां

06, 08 एवं 13 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

07, 09 एवं 14 फरवरी 2022 को कानपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 04, 08 एवं 11 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

05, 09 एवं 12 फरवरी 2022 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

09 एवं 11 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

06, 11 एवं 13 फरवरी 2022 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

08 फरवरी 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 10 फरवरी 2022 को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।

Share
पढ़ें   ‘अतड़ी का कैंसर’सफल इलाज : अंतड़ी का कैंसर से पीड़ित था मरीज...श्री मेडीशाइन अस्पताल में डॉ. अरूण अय्यर ने मरीज का बिना ऑपरेशन के नई तकनीक से किया सफल इलाज