12 Mar 2026, Thu
Breaking

CRIME : पुलिस ने दिखाई तत्परता.. नाबालिग से छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर किया न्यायालय में पेश

भूपेश टांडिया

रायपुर 4 फरवरी 2022

प्रदेश में लगातार अपराध हो रहे है अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन इस बार नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

आरोपी का नाम डीहूराम कोसले ग्राम जौंदा का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी ने पीड़िता से 2 फरवरी की शाम 6:30 बजे क्षेत्र की एक नाबालिक लड़की को अकेली पाकर बेइज्जत करने की नीयत से छेड़खानी की थी। जिसके बाद पुलिस को तत्काल सूचना मिलने पर तत्परता दिखाते हुए गोबरा नवापारा पुलिस द्वारा 2 फरवरी की रात को आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 354 और ‘पॉक्सो एक्ट’ की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को 3 फरवरी को गिरफ्तार कर रायपुर स्थित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

Share
पढ़ें   जयपुर पहुंचा शहीद जवानों का पार्थिव शरीर : एक साथ आर्मी में भर्ती, एक ही दिन हो गए शहीद,  पार्थिव शरीर देख नम हो गईं आंखें

 

 

 

 

 

You Missed