7 Mar 2026, Sat

केंद्रीय मंत्री आज CG में : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज राजधानी रायपुर में, केंद्रीय बजट – 2022 की बताएंगे उपलब्धि, कांग्रेस दिखाएगी काला झंडा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 फरवरी 2022

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं । जानकारी के मुताबिक दोपहर 2:15 में रायपुर के एक निजी होटल में केंद्रीय बजट 2022 पर आधारित आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे । इससे पहले बोरियाकला स्थित भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 12:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे ।

भाजपा के मीडिया प्रभारी नलनीश ठोकने ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह 11:00 बजे राजधानी पहुंचेंगे ।

कांग्रेस दिखाएगी काला झंडा

आपको बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री के दौरे का विरोध करने के लिए कांग्रेस ने काला झंडा दिखाने का निर्णय लिया है । कुुछ दिन पूर्व राहुल गांधी के दौरे में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी काला झंडा दिखाया था ।

Share
पढ़ें   एससीईआरटी में अनोखा आयोजन : अधिकारी और प्राध्यापक बने छात्र, आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं का विशेष प्रस्तुतीकरण