11 Mar 2026, Wed
Breaking

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ सरकार पर बरसे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-‘छत्तीसगढ़ देश का चमकता हुआ सितारा…पर छत्तीसगढ़ में राशन की वितरण प्रणाली में व्यापक रुप से भ्रष्टाचार’ और क्या बोले सिंधिया? देखें

 

प्रमोद मिश्रा, रायपुर | 5 फ़रवरी, 2022

 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। उन्होंने भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्य की कांग्रेस सरकार पर खूब बरसे। रायपुर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुरुआत में कहा कि आज पुरानी यादें सजग हो रहीं हैं, छत्तीसगढ़ के साथ सिंधिया परिवार का पारिवारिक संबंध रहा है। हमारा छत्तीसगढ़ राज्य देश का चमकता हुआ सितारा है। उन्होंने किसानों को ड्रोन के उपयोग पर ज़ोर दिया। साथ ही प्रकृति का खयाल रखने की केंद्र सरकार की पॉलिसी को भी बताया। इस दौरान सिंधिया ने देश के बजट की विशेषता बताई।

 

उन्होंने कहा कि किसी भी देश में बजट उस देश में आगामी दिशा और सदा दोनों को तय करती है। कोरोना में भारत का नेतृत्व एक मिसाल के रुप में सामने आई।

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा कि नये भारत का निर्माण 7 मुद्दों पर आधारित है। हमारी सरकार तीन पी की सरकार प्रोएक्टिव, प्रोग्रेसिव और प्रोपब्लिक सरकार है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि
छत्तीसगढ़ में राशन की वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार है। यहां गरीब का अन्न छीना जाता है।

 

उन्होंने कहा कि पहली सरकारें जल को जीवन केवल कहती थी। अब सरकार ने इस पर कार्य करके दिखाया। पहले केवल टोटी होती थी, पानी नहीं होती थी। अब टोटी और पानी दोनों होती है। उन्होंने जल जीवन मिशन की विशेषता भी इस दौरान बताई।

 

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अंत्योदय है, हम चाहते हैं कि आखिरी व्यक्ति को लाभ मिले। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं की इस दौरान खूब तारीफ की।

पढ़ें   धमतरी में दिल दहला देने वाली वारदात: रामनवमी की रात पिता बना हैवान, 6 साल के मासूम बेटे को बेरहमी से मार डाला, फिर खुद लगा ली फांसी – गांव में पसरा मातम, वजह बनी रहस्य

मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मोदी सरकार संकल्प के साथ किसानों को जोड़ा जा रहा है।

 

इस प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू समेत भाजपा के अनेक कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

 

और क्या कह रहे हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया? देखिये-

https://fb.watch/aZTIljWrc0/

 

 

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed