11 Mar 2026, Wed
Breaking

मुख्यमंत्री ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर जताया गहरा शोक, CM बोले : “भारत ने आज एक रत्न खोया है”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 06 फरवरी 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सीएम बघेल ने कहा है- स्वर कोकिला, ‘भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन बेहद दुःखद और सम्पूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सुश्री लता मंगेशकर जी के गाये मधुर गीत हमेशा लोगों के दिलों में बसे रहेंगे। उनकी आवाज़ ही उनकी पहचान है, जो कभी खो नहीं सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुश्री लता मंगेशकर जी ने 30 से ज्यादा भाषाओं में गीत गाए, उनके निधन से भारत ने आज एक रत्न खो दिया है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में तकनीकी क्रांति की नई उड़ान: नवा रायपुर में बनेगा हाईटेक कॉमन फैसिलिटी सेंटर, सेमीकंडक्टर और ईवी इंडस्ट्री को मिलेगा बूस्ट, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

 

 

 

 

 

You Missed