8 Mar 2026, Sun

मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन हो सकती है बारिश, हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 फरवरी 2022

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर 8 फरवरी को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है, इसके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने की संभावना है। इसकेे कारण प्रदेश के मौसम में 9 फरवरी से परिवर्तन होने की संभावना है।

प्रदेश में 9 फरवरी के देर शाम या रात्रि से तथा 10 फरवरी का हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 9 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में तथा 10 फरवरी को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग तथा दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में स्थित जिलों में 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Share
पढ़ें   कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा "भारतीय संस्कृति और शिक्षा की आधुनिक चुनौतियाँ" पर हुआ दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, विश्व के चर्चित व्याख्याताओं ने शिक्षा और संस्कृति के महत्व पर डाला प्रकाश

 

 

 

 

 

You Missed