8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG में नक्सलियों ने की कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या : बीजापुर में शादी में शामिल होने आया था सरपंच पति, नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में कर दी हत्या

प्रमोद मिश्रा

बीजापुर, 10 फरवरी 2022

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों ने फिर एक बार मुखबिरी के शक में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी है। कांग्रेस कार्यकर्ता आड़ावली गांव की सरपंच का पति भी है। वह एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। जहां ग्रामीण वेशभूषा धारण किए माओवादियों ने उसे गोली मार दी। मामला जिले के कुटरू थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेसी कार्यकर्ता धनश्याम मंडावी नक्सलियों के निशाने पर था। नक्सली इस पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक करते थे। बुधवार शाम घनश्याम ताडमेर गांव में एक विवाह के समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था, तो उस दौरान माओवादियों को घनश्याम के आने की भनक लगी। इसके बाद करीब आधा दर्जन से अधिक माओवादी गांव पहुंच गए।

उन्होंने धनश्याम को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही समारोह में भगदड़ का माहौल भी हो गया था। हत्या करने के बाद नक्सली जंगल की तरफ भाग गए। वहीं ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। रात में ही जवान भी मौके पर पहुंच गए थे। SDOP अभिनव उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ भी कर रहे हैं।

आपको बताते चले कि पिछले डेढ़ साल में लगभग 16 लोगों की नक्सलियों ने हत्या कर दी हैं । जिनमें पुलिस आरक्षक से लेकर खुद नक्सलियों के साथी भी हैं ।

Share
पढ़ें   CG ब्रेकिंग : महादेव ऑनलाईन सट्टा मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

 

You Missed