12 Mar 2026, Thu
Breaking

CG में सफेद चंदन की तस्करी : 100 किलो सफ़ेद चंदन की लकड़ी को पुलिस ने किया जप्त, आरोपी भागने में रहे कामयाब, यूपी ले जाने की थी तैयारी

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 10 फरवरी 2022

छत्तीसगढ़ में सफेद चंदन लकड़ी की तस्करी करने का मामला सामने आया है। तस्कर तो पुलिस के चंगुल से बच निकले, लेकिन चंदन की 100 किलो से सफेद चंदन जब्त किया गया है।चंदन की इस लकड़ी की कीमत पांच लाख रुपए बताई जा रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

थाना प्रभारी मंत्रीहरविंदर सिंह ने बताया कि गुरुवार देर शाम सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक बस स्टैंड में दो बोरियों में कुछ लेकर खड़े हैं। सूचना मिलने पर उन्होंने टीम भेजकर संदेहियों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची तो दोनों युवक बोरी को छोड़कर खेत की ओर भाग निकले।

कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया गया। लेकिन, दोनों नहीं मिले। इधर, पुलिस ने बोरी को खोल कर तलाशी ली, तब उसमें से चंदन की खुशबूदार लकड़ी मिली। जिसे पुलिस ने तौलाया तब 100 से अधिक किलो वजनी सफेद चंदन निकला। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। पुलिस तस्करों की जानकारी जुटा रही है।

गौरेला, अमरकंटक और कोरिया में मिलती है सफेद चंदन

पुलिस अफसरों ने जानकारी जुटाई, तब पता चला कि रतनपुर में चंदन की लकड़ी नहीं मिलती। गौरेला, अमरकंटक और कोरिया जिले में चंदन के पेड़ होने की बात सामने आई। पुलिस को शक है कि तस्कर गौरेला या अमरकंटक तरफ से चंदन की लकड़ी लेकर आए होंगे और उसे बस में लेकर उत्तर प्रदेश जाने की फिराक में रहे होंगे।

 

Share
पढ़ें   Today's program of CM : रायपुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे CM भूपेश बघेल, देखें पूरा शेड्यूल

 

 

 

 

 

You Missed