8 Mar 2026, Sun

छत्तीसगढ़ : फर्जी पुलिसकर्मी बन लोगों से छलपूर्वक पैसा उगाही करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, बोलेरो वाहन में सवार होकर देते थे घटना को अंजाम, पढ़िये फर्जी पुलिसकर्मियों की ठग की कहानी

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाज़ार/ रायपुर,11 फरवरी 2022

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में तीन फर्जी पुलिस कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोपी पुलिस अधिकारी का रौब दिखाकर लोगों से पैसे की वसूली करते थे । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक कुमार झा द्वारा जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा लोगों को छलपूर्वक धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए है, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भाटापारा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रोशन राजपूत थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा ग्रामीण पुलिस की टीम द्वारा फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर पुलिस रौब दिखाकर छल पूर्वक पैसे की उगाही करने वाले तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

प्रार्थी हेमू राम साहू निवासी ग्राम अर्जुनी का दिनांक 09.02.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि बोलेरो वाहन क्र. CG 04 LM 3331 में सवार होकर तीन व्यक्ति स्वयं को पुलिस अधिकारी एवं स्टाफ बताकर तुम ढाबा में शराब पिलाते हो तुम्हारे खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज दूंगा कहकर धमकी देकर खाने पीने एवं पैसे की मांग करने अवैध वसूली करने की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 86/2022 धारा 170 ,419,420,34 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

प्रकरण गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम रवाना कर पुलिस द्वारा सजगता से प्रार्थी के बताए अनुसार बोलेरो वाहन को पकड़कर उसमें सवार 01. युवराज साहू पिता द्वारका साहू उम्र 29 वर्ष ग्राम पवनी थाना बिलाईगढ़ हाल ग्राम लाहोद थाना कसडोल 02 पुष्पेश उर्फ मोगली वीर सिंह साहू निवासी ग्राम सुढेली, थाना सिटी कोतवाली 03 रवि शंकर यदु पिता सहदेव यदु निवासी ग्राम खमरिया थाना भाटापारा ग्रामीण के द्वारा पकड़ा गया। जिसे थाना लाकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुए प्रदीप मिरी खम्हरिया निवासी से ₹5000 छल पूर्वक प्राप्त करना बताएं। आरोपियों के कब्जे से उक्त वाहन एवं छल पूर्वक प्राप्त किए रकम को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

पढ़ें   नवीन 725 समितियों के भवन व गोदाम निर्माण के लिए 185 करोड़ रूपए प्रदान किए गए: अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर

संपूर्ण कार्यवाही में सउनि जग सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक हितेन्द्र सोनी, आरक्षक लोरिक शांडिल्य, तिलक चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।

Share

 

 

 

 

 

You Missed