13 Jun 2025, Fri
Breaking

अच्छी पहल : तहसील सिन्हा समाज मगरलोड एवं तहसील सिन्हा समाज धमतरी की पहल पर पहली बार हुआ आदर्श विवाह का आयोजन, बड़ी संख्या में उपस्थित रहे सिन्हा समाज के लोग

बंटी सिन्हा

धमतरी 13 फरवरी 2022

मगरलोड तहसील सिन्हा समाज द्वारा मोहदी सिन्हा समाज भवन में आदर्श विवाह का आयोजन रखा गया था जिसमें पंडित के मंत्रोचार के साथ पूरी रीति रिवाज से सात फेरे के साथ एक दूसरे के बंधन में बंधे वर और वधु ।
मगरलोड तहसील सिन्हा समाज के अंतर्गत आने वाले रीना सिन्हा पिता शिवकुमार सिन्हा ग्राम मुड़ीभावर, एवं धमतरी तहसील सिन्हा समाज के अंतर्गत आने वाले सुरेंद्र सिन्हा पिता बुधराम सिन्हा दोनों का आदर्श विवाह बड़ी धूम धाम से सामाजिक भवन मोहदी में मगरलोड तहसील मंडलेश्वर नरेश सिन्हा एवं धमतरी तहसील मण्डलेश्वर संतोष सिन्हा और सामाजिक पदाधिकारियों के उपस्थिति में विवाह संपन्न हुवा।
मगरलोड तहसील मण्डलेश्वर नरेश सिन्हा ने बताया कि आदर्श विवाह का यह आयोजन मगरलोड तहसील सिन्हा समाज मे पहली बार है,समाज मे आदर्श विवाह को बढ़ावा देने की जरूरत है । समाज के लिए आदर्श विवाह आज के समय मे जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है इस मुहिम में समाज के जिम्मेदारो का जुड़ना। वही मगरलोड तहसील में आदर्श विवाह का आयोजन हर साल रखने की बात कही है।
इस कार्यक्रम में नरेश सिन्हा मण्डलेश्वर मगरलोड,भोलाराम सिन्हा कोषाध्यक्ष,गिरवर सिन्हा सचिव, महेश सिन्हा, डॉ पुरुषोत्तम सिन्हा, डॉ कमल नारायण सिन्हा,लोकेश्वर प्रसाद डड़सेना,दिनेश सिन्हा एवं धमतरी तहसील से संतोष सिन्हा मण्डलेश्वर,भोलेदास सिन्हा, बाला सिन्हा, वेदराम सिन्हा, रेवाराम सिन्हा तिलक सिन्हा के साथ साथ दोनों तहसील से काफी संख्या में सामाजिक बंधु पहुचे हुए थे।

Share
पढ़ें   भटगांव नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा – ट्रिपल इंजन की सरकार से होगा चौमुखी विकास

 

 

 

 

 

You Missed