12 Mar 2026, Thu
Breaking

राजधानी पुलिस अब एक्शन मोड में, SSP प्रशांत अग्रवाल का सभी थाना प्रभारियों को निर्देश – ‘बदमाशों पर ऐसी कार्रवाई करें, जिससे उन्हें कानून का डर हो’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 फरवरी 2022

राजधानी में बढ़ते चाकूबाजी और घटना को लेकर जिले के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों के साथ सभी सीएसपी की बैठक ली। इस बैठक में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सख्त कार्रवाई के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी और सभी सीएसपी को दिया है ।कंट्रोल रूम सी 4 में सभी सीएसपी और थाना प्रभारियों की बैठक ली । क्राइम को कंट्रोल करने बैठक में चर्चा हुई ।

जानकारी के मुताबिक चाकूबाजों और बदमाशों पर कार्रवाई तेज करने के लिए एसएसपी ने निर्देश दिए हैं । एसएसपी ने सभी सीएसपी और थाना प्रभारियों को बैठक में कहा- बदमाशों पर ऐसी कार्रवाई करें, जिससे उन्हें कानून का डर हो ।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि कुछ घटनाएं हुई हैं, उसे लेकर बैठक ली गई. सीएसपी और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।

एसएसपी ने बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई और अपराध पर लगाम लगाने के लिए निर्देशित किया है ।  इसके अलावा ताबड़तोड़ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं । आपको बता दें कि बीते दिनों से अपराध अचानक बढ़ गया है, जिसे कंट्रोल करने के लिए मीटिंग हुई ।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चकरभाठा के चालिहा महोत्सव में हुए शामिल: भगवान झूलेलाल की पूजा कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना, सिंधी समाज की तारीफ कर कहा- सेवा और समर्पण ही पहचान

 

 

 

 

 

You Missed