कुरूद में युवा कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा का किया पुतला दहन, भाजपा के खिलाफ जमकर लगाए नारे

Latest छत्तीसगढ़ राजनीति

धनेश्वर बंटी सिन्ह

धमतरी, 15 फरवरी 2022

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा द्वारा अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध लगातार जारी है। बिस्वा की टिप्पणी से नाराज कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेसियों ने कुरूद विधानसभा युकाध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में मुख्य पुराना बाजार पथ पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया । महिलाओं का अपमान बंद करो, हिमंत बिस्वा इस्तीफा दो, भाजपा हाय-हाय का डिस्प्ले बोर्ड हाथों में लिए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया।

 

 

इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित दिखे और हिमंता बिस्वा के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते नजर आये। मौके पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि भाजपा पर भारत की परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के हनन का भी आरोप लगाया।
युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि बीजेपी के मुख्यमंत्री बेलगाम हो गए हैं. देश के नेता राहुल गांधी के खिलाफ अवांछित टीका टिप्पणी कर रहे हैं. बिस्वा जैसे नेता अपने बयान के जरिये अपनी मानसिकता और भाजपा की सोच व सिद्धांत का प्रदर्शन कर रहे हैं. लगता है कि संसद में हमारे फायरब्रांड नेता राहुल गांधी ने सांप्रदायिक और भ्रष्ट मोदी सरकार पर जो हमला किया है, उससे भाजपा नेता बौखला गए हैं. राहुल गांधी पर ओछी टिप्पणी का मुहंतोड़ जवाब यूपी, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर सहित देश की जनता देगी.

ब्लाॅक युकाध्यक्ष डूमेश साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के हर नागरिक का सम्मान करती है और कभी भी किसी पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी नहीं करती लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी बेहद शर्मनाक है निगम भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इस मामले में दखल देते हुए असम के मुख्यमंत्री को माफी मांगने पर मजबूर करना चाहिए । विरोध प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता इंटक थानेश्वर तारक, महिला कांग्रेस जिला प्रवक्ता ईश्वरी तारक , विधानसभा युका उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह दिगवा, पार्षद उत्तम साहू, जिला महासचिव खिलेंद्र साहूं, पुष्पेन्द्र साहू, विधानसभा युका महासचिव भारत भूषण साहू, विधानसभा आईटी सेल अध्यक्ष पुखराज साहू, युवा नेता तुकेश साहू, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री योगेश साहू ,जितेंद्र जोशी, शशि साहू लेखराम यादव , पृथ्वी साहू, त्रिभुवन साहू एनएसयूआई विधानसभा महासचिव पुनाराम साहू , मोहन साहू सहित कार्यकर्ताओ ने बड़े ही आक्रोश के साथ पुतला दहन किया ।

Share
पढ़ें   नवा रायपुर सेक्टर 19 में 49 करोड़ 50 लाख की लागत से 3.14 एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त कृषि भवन, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ कृषि भवन की रखी आधारशिला