11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG में सकुशल लौटा इंजीनियर : नक्सलियों ने रिहा किया इंजीनियर और मुंशी को, पांच दिन पहले किया था अगवा, गृहमंत्री ने IG को दिए थे सकुशल रिहाई के निर्देश

प्रमोद मिश्रा

बीजापुर, 16 फरवरी 2022

 

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर से अपहृत इंजीनियर और मुंशी को नक्सलियों ने छोड़ दिया है । आपको बताते चले कि पांच दिन पहले इंद्रावती पुल पर काम कर रहे इंजीनियर और मुंशी का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था । फिलहाल नक्सलीयों ने अपने कब्जे से अशोक पवार और आनंद यादव को रिहा कर दिया है।

आपको बता दें कि मेडिकल के बाद 11 बजे कुटरू लाया जाएगा। 5 दिन रखने के बाद नक्सलियों ने कल रात दोनो को रिहा कर दिया था, और अशोक पवार की पत्नी अपने पति को तलाश में जंगलों में भटक रही थी। जिसके बाद अब अशोक पवार की पत्नी नारायणपुर से बीजापुर लौट रही है। जहां कुटरू में पत्नी और बेटियों से मुलाकात होगी।

अपहरण के बाद इंजीनयर की पत्नी ने वीडियो जारी कर अपने पति की सकुशल रिहाई की मांग नक्सलियों से की थी । इस पूरे मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी इंजीनियर की पत्नी से बात कर सकुशल रिहाई के भरोसा दिलाया था साथ ही बस्तर आईजी से बात कर इंजीनिय8 की सकुशल रिहाई के निर्देश भी दिए थे ।

Share
पढ़ें   रायपुर जिले के सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज मे सुबह 8 बजे से होगी मतगणना : कुल 133 राउंड में होगी मतगणना; प्रत्येक विधानसभा में होंगे 14 टेबल, गर्मी से बचाव के लिए मिष्ट शॉवर, कूलर की व्यवस्था

 

 

 

 

 

You Missed