8 Mar 2026, Sun
Breaking

आजादी का अमृत महोत्सव 2022 : सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने नगर में किया पथ संचलन, देश के वीर सपूतों के वेशभुषा में दिया समाज को संदेश

रोहित वर्मा
खरोरा, 19 फरवरी 2022
आजादी के 75 साल पूरे होने पर अब देश भर में 15 अगस्त आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के महोत्सव को एक जन आन्दोलन देने एवं जन-जन तक पहुंचाने लिए सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय खरोरा में 18 फरवरी को विद्यार्थियों का नगर में घोष दल के साथ भव्य पथ संचलन किया गया।

 

इस पथ संचलन में सरस्वती शिशु मंदिर लगभग 51 विद्यार्थियों ने देश भक्ति के गौरव एवं वीरता के साथ महापुरूषों के में भारत माता झांसी की रानी लक्ष्मी बाई रानी दुर्गावती आजाद भगतसिंह, महात्मा गांधी ,स्वामी विवेकानंद बनकर नगर झांकी निकाली गयी। इस अमृत महोत्सव में विद्यालय के प्राचार्य अश्वनी पाटकर, कंचन वर्मा, रंजीता गुप्ता, यशवनी निषाद,भारत वर्मा, कु. लक्ष्मी देवांगन, प्रियंका वर्मा एवं सभी आचार्य और दीदियों का सहयोग सहरानीय रहा।

Share
पढ़ें   अच्छी पहल : परोपकार फाउंडेशन की एक और अच्छी पहल, पलारी क्षेत्र के लोगों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराए गए ऑक्सिजन कॉन्संट्रेटर, फेस मास्क व फेस शिल्ड, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल परोपकार फाउंडेशन के जरिये कर रहे लोगों की सेवा

 

 

 

 

 

You Missed