7 Mar 2026, Sat

‘फेसबुक’ से हुई प्यार की शुरुआत : शादीशुदा महिला कांस्टेबल को हुआ नायब तहसीलदार से प्यार, महिला कांस्टेबल का मिला नाले में शव, नायब तहसीलदार से पुलिस कर रही पूछताछ

■ पांच साल तक चला दोनों का प्यार

नेशनल डेस्क

सोमवार, 21 फरवरी 2022

फेसबुक से हुई मुलाकात और प्यार का अंजाम अब हत्या तक पहुँच गया । दरअसल, यूपी की राजधानी लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई, पुलिस ने जब पड़ताल की तो जानकारी हुई कि शव महिला कांस्टेबल रुचि सिंह का है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता ​चला कि ये मामला प्रेम प्रसंग का है। फेसबुक के जरिए महिला कांस्टेबल की दोस्ती नायब तहसीलदार से हुई थी। पुलिस इस केस की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक महिला कांस्टेबल बीते 13 फरवरी से ड्यूटी पर नहीं पहुंची थी, इसके बाद महिला सिपाही के साथियों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन रुचि सिंह का फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा था। इसके बाद साथियों ने मुकदमा दर्ज कराया।

बता दें कि महिला कांस्टेबल का शव काली माता इलाके के नाले में मिला था, इसकी सूचना लखनऊ के PGI थाने की पुलिस ने सुशांत गोल्फ थाना को दी, इसके बाद कांस्टेबल रुचि सिंह के साथ काम करने वाले साथी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्त की। साथ ही साथ पुलिस ने बिजनौर में महिला कांस्टेबल के परिजनों को भी सूचित किया।

पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है, महिला सिपाही रुचि सिंह शादीशुदा थी, उसकी शादी एक कांस्टेबल से हुई थी, वह वर्तमान में कुशीनगर में तैनात हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के रानीगंज में तैनात नायब तहसीलदार की फेसबुक के माध्यम से रुचि से दोस्ती हुई थी, इसके बाद बातचीत बढ़ी और पिछले 5 वर्षों से दोनों रिलेशनशिप में थे। बताया ये भी जा रहा है कि नायब तहसीलदार भी शादीशुदा है, लेकिन महिला सिपाही उसपर शादी का दबाव डाल रही थी।

पढ़ें   Aaj Ka Rashifal 2 March 2026: पूर्णिमा की रात बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, हर काम में मिलेगी सफलता

मामले में आरोपी नायब तहसीलदार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, जानकारी के मुताबिक हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed