11 Mar 2026, Wed
Breaking

विधायक का ‘सपेरा’ डांस : जैजैपुर के विधायक केशव चंद्रा ने नागिन डांस में निभाया सपेरा का रोल, सोशल मीडिया में वीडियो ने मचाया धमाल

प्रमोद मिश्रा

जांजगीर, 21 फरवरी 2022

अक्सर शादी समारोह में नागिन की धुन और सपेरों जैसा डांस आप लोगों ने देखा होगा। तमाम ऐसे लोग हैं, जिन्होंने इसे किया भी होगा। अब इसी नागिन की धुन पर ‘सपेरा’ बनकर झूमे हैं छत्तीसगढ़ के जांजगीर से बसपा विधायक केशव चंद्रा। केशव चंद्रा जैजैपुर विधानसभा से आते हैं। वह जमकर और बिंदास होकर मुंह में रुमाल दबाए बारात में डांस करते रहे। फिलहाल उनके डांस का यह वीडियो वायरल हो गया है।

बसपा विधायक केशव चंद्रा अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ सारंगढ़ के उच्चाभिठ्‌ठी पहुंचे थे। बारात में नागिन की धुन बजी तो विधायक भी थिरकने लगे। इस दौरान वे सपेरे के रोल में नजर आए। हालांकि यह नई बात नहीं है। इससे पहले भी 11 फरवरी को वह अपने समर्थक के बेटे की शादी में ठुमके लगाते नजर आए थे। तब डीजे की धुन पर भी उन्होंने समर्थकों के साथ जमकर डांस किया था।

बसपा से विधायक हैं केशव चंद्रा

केशव चंद्रा बसपा से विधायक हैं। जैजैपुर विधानसभा को बसपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। यह सीट 2008 में परिसीमन के बाद वजूद में आई। पहले चुनाव में बसपा दूसरे नंबर पर थी, लेकिन साल 2013 और फिर 2018 में हुए चुनाव में दो बार से इस सीट पर केशव चंद्रा का ही कब्जा है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ विजन डाक्यूमेंट : मुख्यमंत्री के समक्ष युवा, कृषक, महिला व प्रबुद्धजन साझा करेंगे अपने विचार, राज्य नीति आयोग द्वारा विजन डाक्यूमेंट तैयार करने के संबंध में आयोजित किया जा रहा है संवाद कार्यक्रम

 

 

 

 

 

You Missed