आकेश्वर यादव
बलरामपुर, 24 फरवरी 2022
शुरू से ही जनसरोकार के साथ लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए तत्तपर आपका MEDIA24 न्यूज़ युवाओं को बेहतर मंच देने और उनके ज्ञान को बढ़ाने के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है । इसी कड़ी में आज कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय महाविद्यालय में परीक्षा कराया गया जिसमें लगभग साडे 300 छात्र -छात्राओं सम्मिलित हुए। जिसमें विद्यार्थी अपने कौशल के बल पर इनाम जीतने का हकदार बन सकेंगे । जन सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करने के साथ मीडिया24 न्यूज़ हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहता है । इसी कड़ी में हम अब आपके बीच युवाओं के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन कराने जा रहे हैं ।


बलरामपुर जिले में मीडिया 24 न्यूज़ छात्र-छात्राओं के बीच प्रतिभावान युवा खोज के तर्ज पर शंकरगढ़ में विकासखंड स्तरीय निःशुल्क सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजन कराया। आपको बताते चले कि पहले भी मीडिया24 न्यूज़ बलरामपुर जिले में ही सफल आयोजन कराया था, जिसमें बहुत से प्रतिभागियों ने भाग लिया था । हमारे आयोजन को उस समय भी लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिला था ।





