11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG में दर्दनाक सड़क हादसा VIDEO ब्रेकिंग : सड़क हादसे में गई तीन दोस्तों की जान, एक ही बाइक में सवार थे तीनों युवक, ट्रेलर की चपेट में आने से हुआ हादसा

■ एक ही बाइक में सवार थे युवक

■ नशे की हालत में बताए जा रहे युवक

दीपक यादव

महासमुंद, 01मार्च 2022

छत्तीसगढ़ में मंगलवार का दिन सड़क हादसों से भरा हुआ दिन रहा । अभी – अभी महासमुंद जिले से खबर आई है जहां एक ही बाइक में सवार तीन दोस्तों की जान सड़क हादसे में चली गई है । आपको बताते चलें कि आज ही महासमुंद के 6 और व्यक्तियों की जान सड़क हादसे में गई है । वहीं बलोदाबाजार जिले में भी एक युवक की जान सड़क हादसे में गई । साथ ही कई जगहों से आज सड़क हादसे की तस्वीर सामने आज आई हैं ।

https://youtube.com/shorts/Zr6JoWKahvo?feature=share

आपको बता दे कि महासमुंद जिले में ट्रेलर और मोटरसायकल में टक्कर हो गई । हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक एक बाइक पे सवार थे तीनो युवक । तीनो युवकों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है, तीनो युवक ग्राम जोबा निवासी हैं । बताया जा रहा है कि शराब के नशे में थे तीनो युवक ।  फिलहाल ट्रेलर को पुलिस ने लिया अपने कब्जे में ले रखा है ।  घटना पटेवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 53 की है ।

Share
पढ़ें   बीजेपी नेता राजेश मूणत ने CM भूपेश बघेल द्वारा रमन सिंह पर लगाये गए आरोप को बताया दुर्भावनापूर्ण, मूणत ने कहा - 'आईटी छापे से बौखला गए, पद की गरिमा भी भूले भूपेश'

 

 

 

 

 

You Missed